फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 21 Jul 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के अन्दारायपुर निवासी शर्मीला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका विवाह दो मार्च 2025 को सम्मनपुर के सिकंदरपुर निवासी रोहित के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति रोहित, ससुर बुधिराम, सास उषा, वचेरा ससुर देवी दयाल, चचिया सास कलावती व बुआ नीता शादी से असंतुष्ट थे और बराबर ताने दे रहे थे कि शादी में कुछ नहीं मिला। पहली बार मायके आने पर जब उसने यह बात अपने परिजनों को बताई, तो समझा-बुझाकर उसे फिर ससुराल भेजा गया। इसके बाद 25 अप्रैल को जब वह फिर ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों का व्यवहार और अधिक आक्रामक हो गया। पति व परिजनों ने उसका मोबाइल और सारे जेवर छीन लिए। बाइक न मिलने तक प्रताड़ित करने की बात कही। इसके बाद उसे करीब एक माह तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। चार जून 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ज्योति वर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें