फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जमालपुर-अकबरपुर रोड पर गरजी जेसीबी, ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

Mon, 21 Jul 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर में अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर के जमालपुर चौराहे से अकबरपुर रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रविवार को भी जारी रहा। पूर्व में चिह्नित किए गए 53 मकानों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अवैध निर्माण को हटाया। जिन लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया, उन पर जेसीबी चलाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने अभियान से पूर्व संबंधित 53 मकानों पर नोटिस चस्पा किया था, जिनमें स्पष्ट रूप से समय सीमा में अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था। तय समय सीमा के समाप्त होने के बाद रविवार को प्रशासनिक अमला कार्रवाई करने पहुंचा। कुछ लोगों ने स्वयं ही निर्माण हटा लिया था, जबकि कई स्थानों पर विरोध की स्थिति बनी थी। अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया। करीब तीन घंटे तक यह कार्रवाई हुई। इसका मुख्य केंद्र गाटा संख्या 1540 रहा, जो जमालपुर चौराहे से अकबरपुर रोड तक फैला है। यहां मुख्य रूप से अशोक गुप्ता का अवैध निर्माण ढहाया गया। इनके परिसर में देसी शराब की दुकान भी है, जिसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया।
इससे पूर्व 17 जुलाई को नबी अहमद के गाटा संख्या 602 पर की गई कार्रवाई के बाद रविवार को यह दूसरी बड़ी कार्रवाई रही। उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जनता को पूर्व सूचना दी गई है और यदि तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया तो विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नहीं चस्पा किया गया नोटिस
जमालपुर स्थित जितेंद्र शिल्पकार ने एसडीएम को बताया कि अशोक वर्मा का मकान है। कई वर्षों से वहां उनकी सराफा का दुकान है। लोक निर्माण विभाग ने इस पर नोटिस चस्पा नहीं किया है। एसडीएम राहुल गुप्ता ने संबंधित लेखपाल को निर्देश देते हुए नोटिस जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें