फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर स्टेशन पर शुद्घ पानी से लेकर बैठने तक की सुविधाओं का संकट

विज्ञापन
फोटो 28, अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टीनशेड न बढ़ने से यात्रियों को होती मुश्किल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। यहां आने वाले यात्रियों को शुद्ध पेयजल, बैठने सहित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर यात्री शेड को बढ़वाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं स्टेशन परिसर में मनमाने तरीके से टैक्सी वाहनों के खड़े होने पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों की मनमानी की वजह से ही स्टेशन क्षेत्र में अक्सर जाम की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग हो रही है। सफाई व्यवस्था में तो काफी हद तक सुधार दिखता है, लेकिन यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल का संकट दिखता है। स्टेशन पर लगीं अधिकतर टोटियां क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। दो हैंडपंप लगे हैं। इसमें से एक खराब पड़ा है। दूसरा टिकट घर के पास लगा हैंडपंप भी ठीक ढंग से नहीं चलता। इससे यात्रियों को मजबूरन पैसे खर्च कर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ती है। सबसे ज्यादा मुश्किल तो यात्रियों को टिनशेड को लेकर हो रही है।
प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पर्याप्त टिनशेड न होने से यात्रियों को काफी मुश्किल होती है। सर्दी के इस मौसम में यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में काफी मुश्किल होती है। शीतलहर के बीच यात्रियों की संख्या बढ़ जाने पर अधिकांश को खुले आसमान के नीचे ही इंतजार करना पड़ता है। गर्मी व बारिश भी इन प्लेटफार्मों में गुजारना मुश्किल होता है। इस बाबत यात्रियों ने मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं दिव्यांग व वृद्ध यात्रियों के एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए अंडरपास बनवाए जाने की मांग भी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत तो यात्रियों को स्टेशन के बाहरी परिसर में टैक्सी गाड़ियों के मनमाने तरीके से खड़े होने से हो रही है। आम यात्रियों के वाहन खड़ा करने के लिए बने इस स्टैंड पर अक्सर सवारी मैजिक व ई रिक्शा वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वाहन लेकर पहुंचने वाले आम यात्रियों को काफी मुश्किल होती है। इसके चलते न सिर्फ रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को मुश्किल होती है बल्कि स्टेशन से गुजरने वाली सड़क पर भी जाम लगा रहता है। इससे रेलवे यात्रियों के अलावा आम यात्रियों को भी आवागमन में काफी मुश्किल होती है। स्थानीय प्रदीप तिवारी व शिवकुमार गुप्त आदि ने व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। कहा कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा तो मिला है लेकिन सुविधाओं की बढ़ोतरी की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यात्रियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाता है। जो टोटिंया खराब हैं उन्हें जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। यात्री शेडों के निर्माण के लिए कवायद चल रही है। स्टैंड व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

- जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें