अंबेडकरनगर। पुलिस प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक चौकी प्रभारी के क्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। बीते दिनों धागा मिल के एमडी को धमकी देने के मामले में चर्चा में आए राजकीय मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को लहटोरवा भेज दिया गया है।
शहजादपुर चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी अब स्वाट टीम के प्रभारी होंगे। भीटी थाने में तैनात रामप्रकाश सिंह को सकरावल, हंसवर थाने के सचिन मौर्य को मुबारकपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। एनटीपीसी चौकी प्रभारी अजय त्रिपाठी को थाने भेजा गया है। किछौछा चौकी प्रभारी रामकिशोर रावत को बसखारी थाना, महरुआ के प्रकाश कुमार को छज्जापुर चौकी, अहिरौली के कमलेश यादव को किछौछा, सम्मनपुर के जैद अहमद को एनटीपीसी चौकी, मुबारकपुर के दिनेश चंद्र मौर्य को कोतवाली टांडा, बेवाना के रवींद्र यादव को शहजादपुर चौकी प्रभारी जबकि जलालपुर के गुलाम रसूल को मेडिकल कॉलेज का चौकी प्रभारी बनाया गया है। सकरावल चौकी प्रभारी अरविंद वर्मा व छज्जापुर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय को टांडा कोतवाली में तैनात किया गया है। बीते दिनों ही संवाद टीम ने इन थाना क्षेत्रों का जायजा लिया था। इसमें रात्रि सुरक्षा के दौरान लापरवाही सामने आई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा इस स्थानान्तरण को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।