फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 18 केंद्रों पर सुरक्षा के बीच हुआ सीटेट

Sun, 15 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बीएन केबी पीजी काॅलेज परिसर में प्रवेश करते सीटेट परीक्षार्थी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 18 केंद्र पर शनिवार को दो पालियों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) संपन्न हुई। इसे सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा पर विशेष निगाह रखी जा रही थी।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होनी थी, लेकिन इससे एक घंटा पहले ही अभ्यर्थी संबंधित केंद्र पर पहुंच गए। मुख्य गेट पर ही सघन जांच क बाद केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया। 12 बजे तक होने वाली प्रथम पाली परीक्षा में 9114 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक हुई। इसमें 8016 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। रविवार को मात्र एक पाली में 18 केंद्र पर परीक्षा होगी। इसमें 9111 अभ्यर्थी भागीदारी करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें