फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई का बढ़ा कद तो कइयों को झटका

Sun, 07 Feb 2016 10:16 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव का परिणाम रविवार को जनप्रतिनिधियों के बीच कहीं खुशी कहीं गम का सबब बना। सात ब्लॉकों के लिए हुए मतदान में सपा व बसपा प्रत्याशियों के बीच ही सीधा मुकाबला था। सभी सीटों पर दोनों तरफ से जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी ताकत लगा दी थी। परिणाम को लेकर ऐसे में रोमांच और ज्यादा बढ़ चला था। अपराह्न बाद नतीजे घोषित होना शुरू हुए तो अलग अलग खेमों में खुशी व गम का माहौल साफ नजर आने लगा।
विज्ञापन


अकबरपुर ब्लॉक में सपा प्रत्याशी सुनीता की जीत के लिए दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा ने ताकत लगा रखी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत तय कराने में अहम भूमिका निभाने वाले श्री वर्मा इस चुनाव में भी अपना दबदबा कायम रखने में सफल रहे। अकबरपुर से सपा प्रत्याशी की ही जीत हुई। जलालपुर ब्लॉक में बसपा प्रत्याशी सहेन्द्र वर्मा के निर्विरोध निर्वाचन के मुख्य कर्ताधर्ता रहे पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रितेश पाण्डेय को दोहरी सफलता तब मिली जब इसी विधानसभा क्षेत्र के भियांव ब्लॉक से बसपा प्रत्याशी सुनीता ने जीत दर्ज की। एक ही विधानसभा क्षेत्र की दोनों सीट से बसपा प्रत्याशियों की जीत तय करने के बाद जलालपुर का नाम सुर्खियों में आ गया है। कटेहरी ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बसपा प्रत्याशी आनंद वर्मा की हार से पूर्व विधायक पवन पाण्डेय व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि श्री वर्मा ने टांडा में बसपा प्रत्याशी खुशनुमा चौधरी को जीत दिलाने की सफलता प्राप्त ही कर ली। यहां सपा प्रत्याशी लखपत्ती देवी की हार से उनके पति पूर्वमंत्री गोपीनाथ वर्मा को तगड़ा झटका लगा है।

कटेहरी में सपा समर्थित प्रत्याशी अजय सिंह सिपाही की जीत के लिए स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, भीटी के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेषकुमार वर्मा ने ताकत लगा रखी थी। इसमें इन्हें सफलता मिली। रामनगर में बसपा प्रत्याशी इन्द्रावती देवी की करारी हार से बसपा के पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त को झटका लगा तो वहीं सपा प्रत्याशी संगीता देवी की जीत में सपा विधायक भीमप्रसाद सोनकर, जिपंस प्रद्युम्न उर्फ बब्लू यादव, पूर्व जिपंस अजित यादव ने मुख्य भूमिका निभाया। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में रामनगर के अलावा जहांगीरगंज सीट पर भी बसपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। भीटी में सपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय कराकर निवर्तमान प्रमुख अनिल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू व सपा नेता मलखान सिंह ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें