फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में करा ली तालाब की खोदाई, नहीं किया गया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अप्रैल व मई माह में बेवाना गांव में तालाब की खुदाई मनरेगा योजना के तहत कराई गई, लेकिन अब तक मजदूरी भुगतान नहीं हो सका है। गांव में मानक की अनदेखी कर खड़ंजे का निर्माण किया गया है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इस तरह की आवाज सोमवार को बेवाना गांव के मनरेगा मजदूरों व ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते हुए बुलंद की। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को बेवाना गांव के मनरेगा मजदूर व ग्रामीण संतोष कुमार, मीरा देवी, मुन्नीलाल, सोना देवी, शिवकुमारी, विमला, सुरेंद्र, शैलेंद्र, खुशहाल आदि ने कलेक्ट्रेट के पास मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा गया कि मनरेगा योजना के तहत गत अप्रैल व मई माह में तालाब की खुदाई की गई थी, लेकिन अब तक उसका भुगतान नहीं हो सका है। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया जा सका है। इससे उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। कहा गया कि गांव में एक मंदिर के निकट खड़ंजे का निर्माण किया गया है।
इसमें मानक की बड़े पैमाने पर अनदेखी की गई है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं की जा सकी है। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना का समुचित लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। कहा कि तमाम अपात्रों को योजना का लाभ दे दिया गया है, जबकि जो पात्र हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि प्राथमिक विद्यालय प्रथम बेवाना की चहारदीवारी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इस संबंध में कई बार जिम्मेदारों को पत्र भेजा गया, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें