फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्षीय बेटे के साथ ससुराल निकला युवक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते 31 जुलाई को ससुराल जाने के लिए कहकर अपने चार साल के बेटे संग निकला युवक बेटे के साथ लापता है। युवक के पिता ने ससुरालीजनों पर आशंका जाहिर करते हुए टांडा सीओ को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया है। मामला हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम एकडल्ला का है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामनाथ ने बताया की उसका पुत्र छट्ठू बीते 31 जुलाई को सुबह छह बजे अपने पुत्र एरम (4) को साथ में लेकर अपनी ससुराल ग्राम फत्तेपुर थाना जलालपुर के लिए घर से निकला। उसके बाद से उसकी कोई जानकारी नही मिली है। रामनाथ ने बताया कि बीते 27 जुलाई को उसके घर पर छट्ठू की पत्नी नीलम से झगड़ा होने पर नीलम के भाई पप्पू अपनी पत्नी के साथ आये थे।
छट्ठू को मारपीट कर घर से जेवरात व नगदी तथा नीलम को साथ में लेकर चले गये थे। नीलम जाते समय अपने पुत्र एरम (4) व हरिकेश (1) को छोड़ गई। इसके बारे में छट्ठू ने थाना हंसवर में सूचना दी थी। अपनी पत्नी को मनाने की नीयत से वह ससुराल गया था। चार दिन बीतने के बाद भी पुत्र व पौत्र का कोई पता नही लगा है। पीड़ित ने सीओ टांडा आरपी राय से मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें