फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: झोलाछाप के इंजेक्शन से व्यक्ति की मौत, क्लीनिक बंद करके आरोपी फरार; उंगली में लगी थी चोट

Sat, 05 Sep 2026 05:04 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में झोलाछाप के इंजेक्शन से व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी संचालक क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। युवक उंगली में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंजेक्शन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में झोलाछाप से इलाज कराने पहुंचे व्यक्ति की इंजेक्शन लगने के कुछ ही घंटे बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन आजमगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी झोलाछाप क्लीनिक में ताला लगाकर भाग गया है। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने सीएचसी अधीक्षक से प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


मूल रूप से कटका के रतना भूयारी का पुरवा निवासी वीरेंद्र प्रजापति (51) की बीते दिनों उंगली में चोट लगी थी। इसका इलाज वह रतना डिहवा स्थित एक झोलाछाप से करा रहे थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसी उंगली में दोबारा चोट लगने के बाद जब वे झोलाछाप के पास पहुंचे तो उसने उनको इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर आजमगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी दुर्गावती देवी बेसुध हो गईं। उनको छह पुत्रियां और एक पुत्र है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा व तीन अन्य बेटियां पढ़ाई कर रही हैं। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। परिजनों ने अभी कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं दिया है।

झोलाछाप की लापरवाही से पहले भी हो चुकी हैं मौतें

अकबरपुर के गोहन्ना में बीते माह 27 जुलाई को मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगाने के बाद किशोरी की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया था। इसी तरीके से सम्मनपुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में गर्भपात कराने वाले संचालक के यहां पर युवती की मौत की घटना सामने आई थी। इस पर भी विभाग की ओर टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें