फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के पहितीपुर के निकट मंगलवार देर रात बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। मृतक एक निजी अस्पताल का सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र भीटी के सुगौटी गांव निवासी उमेश (25) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह पहितीपुर बाजार के निकट पहुंचे, तो इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, इससे वह सड़क पर गिर पड़े। टक्कर तेज होने के चलते उमेश का हेलमेट चकनाचूर हो गया। सिर में गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गए। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि उमेश अकबरपुर मालीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें