फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर पर एक लाख इनाम की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चोरमरा कमालपुर गांव में बैंककर्मी की हत्या में नामजद शातिर बदमाश लक्ष्मण यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने की तैयारी है। इस आशय का प्रस्ताव पुलिस महानिदेशक व शासन को भेजा गया है। उस पर 50 हजार का इनाम पहले से है। एक अन्य नामजद बदमाश सुनील यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर अभी 25 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन

गत 10 सितंबर को चोरमरा कमालपुर निवासी रवींद्र सिंह (55) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे सुबह अपने घर के सामने खड़े थे। वे उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक के दुल्हूपुर शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। बदमाशों ने बाद में पदुमपुर चौराहे पर पहुंचकर निजी चिकित्सक डा. लक्ष्मीकांत यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था।
बैंक कर्मी की हत्या मामले में उनके पुत्र पवन सिंह ने आजमगढ़ जिले के महाराजगंज देवरा जदीद निवासी बदमाश लक्ष्मण यादव तथा इसी जनपद के कप्तानगंज श्रीकांतपुर निवासी सुनील यादव के विरुद्ध हत्या करने तथा दो अन्य के विरुद्ध साजिश रचने का केस दर्ज कराया था। पुलिस तब से लगातार बदमाशों की तलाश कर रही है। इस बीच शातिर बदमाशों के पकड़ में न आने पर जिले की पुलिस ने उन पर इनाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले सुनील यादव पर 25 हजार तथा लक्ष्मण पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने लक्ष्मण पर एक लाख रुपये तथा सुनील यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जनपद पुलिस ने इस आशय का प्रस्ताव पुलिस महानिदेशक व शासन को भेजा है, जिससे उसे जल्द ही मंजूरी मिल सके।
इन दोनों बदमाशों की तलाश अंबेडकरनगर पुलिस के साथ ही आजमगढ़ पुलिस व एसटीएफ भी कर रही है। उधर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उन पर शिकंजा कसने के सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें