फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चार घंटे लेट, इंटरसिटी निरस्त

Sat, 01 Feb 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी चार ट्रेनें देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। महाकुंभ स्पेशल (04111) दो घंटे और (04112) चार घंटे देर से पहुंची। इंटरसिटी (14214) निरस्त रही जिसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा। फरक्का एक्सप्रेस (15744) 50 मिनट और दून एक्सप्रेस (13010) एक घंटा 10 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

बहराइच जाने के लिए स्टेशन आए हुसैन सिद्दकी ने बताया कि ट्रेन कैंसिल हो गई है। अब अयोध्या से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। भागलपुर के यात्री मो. मुख्तार का कहना है कि ट्रेन लेट हो गई। काफी समय से प्लेटफार्म पर बैठे हैं। फिलहाल दूसरा काेई विकल्प नहीं है। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि महाकुंभ की वजह से ट्रेनों की देरी होने का सिलसिला चल रहा है। वहीं दस घंटे से अधिक देरी पर निरस्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें