फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां महागौरी की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि

Thu, 14 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र पर्व के मौके पर जिले भर के देवी मंदिरों में पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजन-अर्चन का दौर जारी है। गुुरुवार को माता रानी के महागौरी स्वरूप की आराधना हुई। नौ दिन का व्रत रखने वाले भक्तों के अलावा अंतिम दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी गुरुवार को व्रत रखा।
विज्ञापन


मंदिरों में गत दिनों की अपेक्षा गुरुवार को ज्यादा भीड़ दिखी। सुबह से ही घंटे व देवी गीतों की धुनें गूंजने लगी। मध्याह्न करीब तक पूजन-अर्चन का दौर जारी रहा। शाम होने के साथ ही एक बार फिर देवी मंदिर भक्तों की भीड़ से आकर्षण का केंद्र बना रहा।

शुक्रवार को मां शेरावली के भक्त अपने नौ दिन के व्रत का समापन हवन-पूजन के साथ करेंगे। नवरात्र पर्व को लेकर जिले में उल्लास पूरे चरम पर है। गुरुवार को भी भोर से ही घरों व मंदिरों में चहलपहल तेज हो गई।
विज्ञापन


नित्य की तरह गुरुवार को भी महिला व पुरुष श्रद्धालु पूरी आस्था व भक्ति के साथ मंदिर पहुंचे और विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिरों पर बज रहे घंटे व देवी गीतों से श्रद्धालुओं में मां दुर्गा के दर्शन व पूजन-अर्चन के लिए खासा उल्लास दिखा। बीते दिनों की अपेक्षा गुरुवार को मंदिरों में अधिक भीड़ जुटी।

इसमें न सिर्फ नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालु थे बल्कि अंतिम दिन का व्रत रखने वाले श्रद्घालु भी शामिल थे। आस्था है कि जो लोग पूरे नवरात्र मां दुर्गा की उपासना नहीं कर पाते हैं और वे केवल मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना कर लें तो उन्हें पूरे नवरात्र का फल मिलता है। मां महागौरी का वर्ण गौर है और शरीर उज्ज्वल।

ऐसे में इस दिन सफेद रंग शुभ माना जाता है। मां महागौरी की उपासना के लिए गायत्री मंदिर परिसर स्थित मंदिर में गुरुवार को भारी भीड़ जुटी। जुड़वा शहर अकबरपुर व शहजादपुर के मध्य स्थित इस मंदिर पर दोनों तरफ से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।

यहां पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां गौरी से अपने परिवार में अमन, चैन, सुख व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शहजादपुर स्थित शिवालय घाट, अकबरपुर नगर पालिका कार्यालय के बगल स्थित देवी मंदिर, दोस्तपुर रोड व पहितीपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।

ग्रामीण क्षेत्र के टांडा, आलापुर, जलालपुर, बसखारी, हंसवर, इल्तिफातगंज, मालीपुर, महरुआ, भीटी व कटेहरी आदि क्षेत्रों में नवरात्र पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

गुरुवार को अंतिम दिन उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना कही। वहीं शुक्रवार को नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालु हवन-पूजन कर अपने व्रत की पूूर्णाहुति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें