फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेंगे अवैध नर्सिंग होम

Thu, 14 Apr 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 बिना पंजीकरण चलने वाले नर्सिंग होम, चिकित्सालय, क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।  मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि बिना पंजीकरण चलने वाले नर्सिंग होम, चिकित्सालय, क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर तुरंत पंजीकरण करवा लें।
विज्ञापन


जिनकी पंजीकरण वैधता खत्म हो गई है वह भी नवीनीकरण करवा लें। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने संचालकों को चेतावनी दी कि शासन के सख्त निर्देश है कि अवैध रूप से संचालित होने वाले ऐसे संस्थानों की जांच की जाए।

दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बताया कि इस मामले में उच्च न्यायालय ने भी काफी सख्त रवैया अपनाया है, ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें