फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: माफिया खान मुबारक की बहन, भांजा और भांजी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लूट और अपहरण के आरोपी माफिया खान मुबारक की बहन, भांजा और भांजी। स्रोत पुलिस वि
विज्ञापन
बसखारी। क्षेत्र में एक युवती के अपहरण और लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने माफिया खान मुबारक के भांजे आफताब उमर खान, बहन नाजमीन अख्तार और भांजी आरीन फातिमा को सोमवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक लाख रुपये नकद और लगभग 43 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हंसवर के हरसंभार निवासी माफिया खान मुबारक की मौत के बाद बसखारी के मकोईया निवासी भांजा आफताब उमर खान, खान मुबारक की बहन नाजमीन और उसकी भांजी अरीन फातमा फिरौती, लूट व अन्य अपराध करने लगे। 23 अप्रैल 2026 को अयोध्या जिले के रौनाही क्षेत्र की एक युवती का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। युवती, रिश्ते में आफताब की बहन लगती थी। आरोप है कि अपहरण के दौरान आफताब ने उसके घर से लगभग 52 तोला सोने-हीरे के आभूषण, एक कीमती मोबाइल और एक लाख 35 हजार रुपये नकद भी चुरा लिए थे।
युवती के माता-पिता ने आफताब के घर जाकर उससे अपनी बेटी के बारे में पूछताछ की तो वहां आफताब उसकी मां नजमीन और बहन आरीन और शबाना ने मिलकर युवती के पिता के साथ मारपीट की थी। इसके बाद युवती के पिता ने 25 अप्रैल 2026 को आरोपियों के खिलाफ बसखारी में नामजद प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने अपहरण, चोरी, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी की प्राथमिकी दर्ज की थी। करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने अपहृत युवती को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के आभूषणों की बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें