फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया खान मुबारक के गुर्गे की भूमि कुर्क

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के नसीरपुर में माफिया खान मुबारक के गुर्गे की संपत्ति कुर्क करती हंसवर पुलिस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
बसखारी। हंसवर पुलिस ने माफिया खान मुबारक के गुर्गे हकीम हत्याकांड के मुख्य आरोपी मशरूफ की बेशकीमती भूमि को गैंगेस्टर एक्ट के तहत रविवार को कुर्क कर लिया। भूखंड की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि यह भूखंड अब सरकारी संपत्ति मानी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भय व आतंक के बल पर इसकी रजिस्ट्री कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन जिले में माफिया सरगना खान मुबारक व उसके गुर्गों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। जेल में बंद माफिया व उसके गुर्गों की सात करोड़ से अधिक की संपत्ति या तो जब्त कर ली गई या ध्वस्त कर दी गई। इसी क्रम में अब हंसवर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के एक आरोपी मशरूफ की लगभग 25 लाख रुपये की नसीरपुर स्थित भूमि को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार जबरन भूमि की रजिस्ट्री कराई गई थी।
रजिस्ट्री के अतिरिक्त भूमि पर भी माफिया खान मुबारक व उसके कई गुर्गों के सहयोग से कब्जा कर लिया गया था। इसी भूमि को हंसवर एसओ प्रदीप सिंह व हेड कांस्टेबल विनोद मिश्र एवं जौहर अली आदि ने रविवार को मौके पर पहुंचकर कुर्क कर लिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें