फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर से निकली रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में जागरूकता से प्रेरित स्लोगन लेकर गांवों में भ्रमण किया। साथ ही नागरिकों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। कहा कि हम जब जागरूक होंगे, तभी शोषण व उत्पीड़न से बच सकेंगे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भगोला में अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक मयाराम त्यागी के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली ने आसपास के गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को विधिक जानकारी हासिल करने का आह्वान किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने आम नागरिकों से विधिक जानकारी हासिल करने का आह्वान किया। प्राथमिक विद्यालय धनीपुर में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार यादव, सहायक अध्यापक राजू सिंह, शिवकुमारी, पुनीता आदि के नेतृत्व में बच्चों ने विधिक जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें