फोटो 17, अंबेडकरनगर के दोस्तपुर रोड स्थित काली मंदिर में हवन पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के दोस्तपुर रोड स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर का इतिहास 150 वर्ष पुराना है। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के प्रतीत इस मंदिर का जीर्णोद्धार 2008 में हुआ था। जीर्णोद्धार में वरिष्ठ चिकित्सक रहे डॉ. रामअजोर साहू ने अहम भूमिका निभाई थी। मंदिर में नवरात्र पर्व के मौके पर जागरण व भंडारे का आयोजन होता है। दोस्तपुर रोड स्थित मां काली मंदिर का इतिहास दशकों पुराना है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था के बीच 2008 में मंदिर को भव्यता प्राप्त हुई। डॉ. रामअजोर साहू के नेतृत्व में मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ। इसके बाद से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और भी वृद्धि हो गई। मान्यता है कि यहां मनौती जरूर पूरी होती है। यहां पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए दूरदराज के श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो जाती है। वैवाहिक आयोजन हो या अन्य शुभ कार्य, मंदिर पहुंच कर शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के मौजूदा पुजारी बाबा रामचंद्रदास बताते हैं कि पूरे नौ दिन पूजा-अर्चना के साथ अंतिम दिन जागरण होता है। माता के दरबार में अकबरपुर नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं।