फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मालगाड़ी की चपेट में आने से एमए की छात्रा की मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर-नेमपुर रेलवे क्राॅसिंग पर सोमवार को एमए की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद वह रेल लाइन पार कर रही थी, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

मालीपुर के बैरागलपुर गांव की अन्नू प्रजापति (22) एमए की छात्रा है। सोमवार को वह घर से बाबा बरूआदास पीजी कॉलेज में पढ़ने के लिए साइकिल से गई थी। दोपहर एक बजे के करीब वह स्कूल से छूटने के बाद किसी काम से नेमपुर बाजार जा रही थी। मालीपुर-नेमपुर क्राॅसिंग बंद थी। इसके बाद भी वह उसे पार कर रही थी। तभी शाहगंज की तरफ से अकबरपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से अन्नू की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां खड़े लोग उसे आवाज देकर रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अन्नू सुन नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें