फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोल्हवां गांव में आबादी से दूर कुएं में रविवार को गोवंश का सिर व हड्डियां मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने अवशेष निकालकर दूसरी जगह दफन करा दिए। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गोकशी करने वालाें पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केदरूपुर गांव के गोलू मिश्र रविवार को अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। उन्होंने ही कुएं में गोवंश के अवशेष देखे तो गांव के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। गांव के ही एक व्यक्ति पर गोकशी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ रामबहादुर सिंह व एसओ अजय प्रताप यादव गांव पहुंचे और लोगों से वार्ता कर शांत कराया। इस दौरान ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे। गोकशी में एक व्यक्ति की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि देखने से प्रथम दृष्टया अवशेष काफी पुराने लग रहे हैं। वारदात में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें