अंबेडकरनगर। ट्रेनों के लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। इसमें लखनऊ इंटरसिटी तीन घंटे 14 मिनट अधिक देरी से पहुंची।
इसके अलावा गंगा सतलज एक्सप्रेस 44 मिनट, दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 52 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस व दून एक्सप्रेस एक घंटा , इंदौर पटना एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया अपरिहार्य कारणों से ट्रेनें देरी से आ रही हैं। (संवाद)