फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परचा काउंटर पर लंबी लाइन दवा के लिए की धक्कामुक्की

Mon, 05 May 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लंबी कतार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है, जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी एक दिन के अवकाश के बाद खुली तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी के साथ व्यवस्थाएं भी डगमगाने लगीं।
विज्ञापन

परचा बनवाने से लेकर दवा काउंटर व डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। घंटों कतार में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। परचा बनवाने के लिए कतार में लगे लोगों को करीब एक-एक घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस समय सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बुखार व डायरिया के आ रहे हैं। ओपीडी में 1405 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें बुखार के करीब 150 और डायरिया के तीन दर्जन मरीज शामिल रहे।
दवा के लिए किया एक घंटे इंतजार

अकबरपुर के पलई कल्यानपुर गांव के रहने बृजेश कुमार ने बताया कि उसे उसे चोट लगी थी जिसके कारण वह अस्पताल दवा लेने आया था। सुबह पहले परचा बनवाने के लिए जहां कतार में खड़ा होना पड़ा, वहीं, दवा के लिए तो एक घंटे से अधिक का समय लग गया, शुक्र है कि दवा मिल गई। टांडा के भरहा गांव की रहने वाली दीपा वर्मा ने बताया कि माैसम के कारण एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। सुबह समय से आने के बाद भी लोगों की भीड़ की वजह से दवा पाने में काफी वक्त लगा, जबकि महिलाओं अलग से कतार भी रही उसके बावजूद भी काफी समय लगा। भीड़ के कारण कई बार लोगों से तकरार भी हुई।
विज्ञापन

फिजिशियन के पास सबसे ज्यादा मरीज

ओपीडी के फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ अधिक रही। डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. विवेक पांडेय के अलावा अन्य चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे थे। यहां आने वाले ज्यादातर मरीजों को पेट संबंधी बीमारियां परेशान कर रही थीं। डॉक्टरों ने दवा के साथ खानपान में एहतियात रखने की सलाह दी।
अल्ट्रासाउंड कराने में छूटा पसीना

सोमवार को जहां अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होती है। सामान्य दिनों की अपेक्षा जांच कराने वालों की भीड़ रहती है। वहीं, अस्पताल में पहले ही अल्ट्रासाउंड को लेकर वेटिंग चल रही है। सोमवार को आशाजीतपुर गांव की रहने वाली सुनीता ने बताया कि एक सप्ताह पहले जांच क लिए आईं थीं, अब आज जांच हो सकी। वहीं बहोरिकपुर गांव के रहने वाले रामविलास व कदनापुर के रहने अमन ने बताया कि उनको पेट की समस्या थी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चिकित्सक ने कहा है लेकिन एक दो दिन बाद अब नंबर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें