फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निलंबित कानूनगो व लेखपाल के खिलाफ शुरू हुई लोकायुक्त जांच

Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील से निलंबित किए गए कानूनगो व लेखपाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। शिकायतों के आधार पर लोकायुक्त ने आय से अधिक सम्पत्ति को लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों कर्मचारियोंं को पत्र भेजकर 22 नंवबर तक पूरा विवरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर खुर्द गांव के रहने वाले हरि लाल ने अपने पिता के निधन के बाद वरासत दर्ज करने के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन को निरस्त कर दिया गया। बाद में पता चला कि हरिलाल के दो चचेरे भाईयों के नाम उनके पिता की संपत्ति का वरासत कर दिया गया। हरिलाल ने इसकी शिकायत कि तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद कानूनगो मायाराम व लेखपाल ओमकार निषाद को निलंबित कर दिया गया।
अब इन्हीं दोनोंं कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत हुई। लोकआयुक्त कार्यालय के सचिव राजेश कुमार ने कानूनगो व लेखपाल को पत्र भेजकर कहा है कि अपनी आय व्यय का समुचित गणना चार्ट तथा परिवार के सभी सदस्योंं की पिछले पांच वर्ष की आईटीआर की शपथपत्र युक्त कॉपी लोकायुक्त को 22 नवंबर तक उपलब्ध करा दी जाए। लोक आयुक्त कार्यालय से दो राजस्व कर्मियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ती की जांच शुरू कर देने को लेकर राजस्व कर्मियों ने हड़कंप का माहौल है।

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें