फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों को किट में एकसाथ मिलेगी नलकूप सामग्री

Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अब किसानों को नलकूप सामग्री लेने के लिए बार-बार बिजली कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बिजली विभाग द्वारा किसानों को किट के रूप में एक साथ पूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में 10 हजार से अधिक नलकूप उपभोक्ता है। प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2023 से किसानों को निजी नलकूप के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद से नलकूप कनेक्शन कराने वाले किसानों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे हालात में बिजली विभाग को किसानों को नलकूप सामग्री उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है।
किसानों को कभी ट्रांसफार्मर व तार तो कभी क्लैंप दिया जाता है। इसके चलते किसानों को बार-बार बिजली कार्यालय स्टोर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। निगम ने किसानों की परेशानी को देखते हुए किट के रूप में एक साथ पूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नलकूप कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर की कमी न हो, इसके लिए अधिकारियों को स्टोर में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। किट में ट्रांसफार्मर, पोल, तार, इंसुलेटर, क्लैंप, जीआई तार आदि सामान दिया जाएगा।
विज्ञापन


नलकूप कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद किसानों को सामान के लिए ज्यादा चक्कर नहीं लगाने होंगे। नई व्यवस्था में स्टोर से एक साथ ही सारा सामान किट के रूप में दिया जाएगा। - गिरीश नरायण मिश्र, अधीक्षण अभियंता

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें