फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता संचालित चार स्कूलों में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बगैर मानता के संचालित किए जा रहे चार विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी जहांगीरगंज ने बंद कराते हुए उन पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी जहांगीरगंज संतोष कुमार पांडेय ने बगैर मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया। बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए उन्होंने एआरपी हरि प्रसाद चतुर्वेदी, कृष्णचंद्र मिश्र, संबंधित न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक व प्रधानाध्यापकों की टीम गठित की। टीम ने मंगलवार को ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इस क्रम में न्याय पंचायत अहिरौली के मां दुर्गा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदैनिया बाजार, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल शंकरपुर तप्पा हवेली, बलरामपुर न्याय पंचायत के विद्या पब्लिक स्कूल सिरसिया जमुनीपुर एवं न्याय पंचायत जहांगीरगंज के तिलकटंडा में आरडी इंटरनेशनल स्कूल को बगैर मान्यता के संचालित होते पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते खंड शिक्षा अधिकारी ने इन विद्यालयों को बंद कराते हुए उन पर ताला लगा दिया। विद्यालय आए बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराने के संबंध में निर्देशित किया। बाद में बच्चों को घर भेज दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि बगैर मान्यता के कोई विद्यालय संचालित नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें