फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में उड़ती दिखी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग की इस तरह उड़ रहीं धज्जियां। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न योजनाओं के लिए खाते में धन आने के बाद धननिकासी के लिए मंगलवार को जिले के विभिन्न बैंकों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी दिखी। कुछ बैंकों में धननिकासी में लगे उपभोक्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन

वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों व बैंककर्मियों ने भी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की तरफ ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। हालांकि कई जगहों पर इसका पालन भी होता दिखा।
21 दिन के लंबे लॉकडाउन के चलते जिले के अलग अलग क्षेत्रों में विभिन्न बैंकों के लगे 125 एटीएम के सापेक्ष ज्यादातर एटीएम ने उपभोक्ताओं का जवाब देना प्रारंभ कर दिया है। कैश की कमीं व तकनीकी गड़बड़ी के चलते एक एककर एटीएम ने जवाब देना शुरू कर दिया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी एटीएम सेवा बेपटरी रही।
विज्ञापन

इससे भी मंगलवार को भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का रुख अलग अलग शाखाओं की तरफ हुआ। नतीजा यह रहा कि धन निकासी के लिए उपभोक्ताओं को तमाम बैंकों में लंबी लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ा।
धन निकासी के लिए लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने इस बीच सोशल डिस्टेंस पर भी ध्यान नहीं दिया। ऐसे में लॉकडाउन के उद्देश्य तार तार होते रहे। हालांकि लाइन में एक दूसरे से सट कर खड़े पुरुषों में से तमाम ने मॉस्क लगा रखे थे तो वहीं तमाम महिलाओं ने साड़ी से मुंह ढक रखा था।
यह बात अलग थी कि थोड़ी थोड़ी देर पर महिलाओं के चेहरे से साड़ी हट जाती रही तो वहीं बिना मॉस्क के लाइन में लगे उपभोक्ता लॉकडाउन के निर्देशों की अवहेलना करते रहे। शहरी क्षेत्र के बैंकों में तो फिर भी सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसे नजरअंदाज किया गया।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सूरापुर में धन निकासी के लिए मंगलवार को उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का तनिक भी ध्यान नहीं रखा गया। वहां लगे पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों ने भी उपभोक्ताओं से सोशल डिस्टेंस का पालन कराने की तरफ ध्यान नहीं दिया। अरियाबाजार स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता तो दिखा, लेकिन यहां नेटवर्क की बदहाली के चलते उपभोक्ताओं को धन निकासी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखा। यहां रकम निकालने पहुंची महिलाओं को दूर दूर बैठाया गया था। एलडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बैंक कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि बैंक में भीड़ न एकत्र होने दिया जाए। साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें