फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, मासूम समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम खरुवइयां में अज्ञात कारणों से छप्परयुक्त घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर मासूम समेत तीन लोग झुलस गए। साथ ही छप्पर में बंधे दो मवेशी आग की चपेट में आने से जल गए। बाद में एक मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व थानाध्यक्ष ने मौके का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरुवइयां नई बस्ती निवासी रामवृक्ष के छप्परयुक्त घर में एक दिन पूर्व सोमवार को दिन में करीब ढाई बजे छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया और जलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी होते ही रामवृक्ष एवं उसकी पत्नी सुभावती गुहार लगाते हुए छप्पर की ओर दौड़े। हालांकि तब तक आग पूरे छप्पर में फैल चुकी थी, जिससे उसमें बंधे दोनों मवेशियों को बाहर नहीं निकाला जा सका। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों के मदद से बाद में एक मवेशी को किसी तरह से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक मवेशी की झुलसकर मौत हो चुकी थी।
बाद में ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। बीच बचाव करने में रामवृक्ष व उसकी पत्नी तथा रामवृक्ष के भाई रामानन्द की चार वर्षीय पुत्री खुशी आग की चपेट में आने से झुलस गए।
आननफानन में तीनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आग में पीड़ित का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष रामलखन पटेल, लेखपाल पारसनाथ यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार यादव आदि ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम प्रधान कमला यादव एवं बृजेश यादव ने दोनों भाईयों के परिजनों को एक एक हजार रुपए नकद तथा 50-50 किलो चावल उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें