अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए आए 20 नागरिकों के नमूने को गुरुवार को जांच के लिए भेजे गए। हालांकि पहले भेजे गए 64 नमूनों की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आ सकी है।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले के विभिन्न कवारंटीन केंद्रों पर लोगों को रखा जा रहा है। संदेह होने पर टीम उसका नमूना जांच के लिए भेजती है। गुरुवार को विभिन्न क्वारंटीन केंद्र से जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए आए 20 नागरिकों का नमूना जांच के लिए भेजा गया।
इससे पहले 192 नमूने भेजे जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पूर्व में भेजे गए 64 नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है, जबकि जो रिपोर्ट अब तक सामने आई है, उसके अनुसार जिले में कोई भी कोरोना पॉजीटिव नहीं है। प्रतिदिन क्वारंटीन केंद्रों पर क्वारंटीन के लिए रखे गए नागरिकों की पूरी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।