फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शराब माफिया की 1.75 करोड़ की संपत्ति अब सरकार की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न कंपनियों के नाम का रैपर लगाकर नकली पैकिंग कर देशी शराब बेचकर करोड़ो रुपये की कमाई करने वाले शराब माफिया की पौने दो करोड़ रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर कोर्ट ने राज्य संपत्ति घोषित कर दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के पवई थाने के मित्तुपुर निवासी मोतीलाल गुप्ता नकली देशी शराब बनाकर अलग-अलग कंपनी के नाम के नकली रैपर लगाकर व शीशियाें में भरकर आसपास के गांव व जनपदों में बेचता था। जैतपुर के मखदूमपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त सूचना अधिकारी रामसुभग चौहान के घर इसी गांव के अमित चौहान, महेश चौहान, जैसराज चौहान और बगल के गांव शिवपाल के सोनू चतुर्वेदी ने 10 मई 2021 सिघोरा गांव में एक साथ बैठकर शराब पी थी। शाम होते-होते अमित चौहान की मौत हो गई थी। जबकि अन्य की हालत बिगड़ गई थी। 20 मई को सेवानिवृत्त अधिकारी राम सुभग, महेश चौहान, सोनू चतुर्वेदी और 21 मई को जैसराज चौहान की मौत हो गई थी।
चौदहप्राश गांव के रवि और सोहगूपुर के लल्लन सिंह की भी मौत हो गई थी। कटका के महंगीपुर गांव में भी जहरीली शराब से श्याम सिंह की मौत हो गई थी। इसके अलावा अन्य कई जिलों में भी यही जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद मुख्य आरोपी शराब के ठेकेदार मोतीलाल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 23 जुलाई 2021 मोतीलाल के अलावा इसके 10 साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। मोतीलाल कुर्की की कार्रवाई के खिलाफ न्यायालय गया था। बीते दिनों गैंगस्टर कोर्ट ने याचिका खारिज कर उसकी एक करोड़ 75 लाख की संपत्ति को राज्य संपत्ति घोषित कर दिया है। एएसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि कोर्ट ने शराब माफिया की संपत्ति को राज्य संपत्ति घोषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें