फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जंपर ठीक करते समय खंभे से गिरा लाइनमैन, घायल

Sat, 30 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर जंपर को बदलने का काम कर रहा लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया। खराबी ठीक करने के दौरान लाइन मैन खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में बिजली कर्मी घायल अवस्था में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर बिजली घर से कुर्की बिजली घर को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार को टांडा मार्ग के टीवीएस एजेंसी के सामने लगे खंभे का जंपर फुंकने से इससे संचालित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने फाॅल्ट ढूंढने के बाद मौके पर पहुंचे।

बिजली घर पर तैनात अकुशल ठेका लाइनमैन उदयभान बिना सुरक्षा किट के बिजली के खंभे पर चढ़ गया। जंपर बदलने के दौरान वह अचानक नीचे गिर पड़ा। उसके सिर पर गंभीर चोटें लग गईं। बिजली कर्मियों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को देने के बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन




ये सुरक्षा किट होने जरूरी

बिजली फाॅल्ट ठीक करने के दौरान खंभों पर चढ़ने वाले लाइनमैन के पास हाई फ्रिक्वेंसी वायरलेस, हाई वोल्टेज डिटेक्टर, हेलमेट व हैंड ग्लब्स, सेफ्टी बेल्ट व फेस कवर, फायर प्रूफ जूते व कपड़े होना जरूरी है, पर कार्यदायी संस्था सुरक्षा किट के नाम पर ग्लब्स और सेफ्टी बेल्ट भी मुश्किल से दे रही है। सुरक्षा किट न मिलने से लाइनमैन की जान जोखिम में रहती है।





सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेज निर्देशित किया गया हैं कि किसी भी कीमत पर लाइनमैन बिना सुरक्षा किट के बिजली के खंभों पर न चढ़े न ही किसी प्रकार का फाॅल्ट ठीक करें। - अनुभव कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें