फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से अंधेरे में गोविन्दपुर अटिका वार्ड की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय से सटे गोविन्दपुर अटिका वार्ड में जला पड़ा 63 केेवी का ट्रांसफार्मर पांच दिन बाद भी नहीं बदला नहीं जा सका। इससे वार्ड की करीब 500 की आबादी को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कई बार शिकायत भी दर्ज करायी, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी अब तक ट्रांसफार्मर को बदलने की जरूरत नहीं महसूस कर रहे हैं। भीषण गर्मी व मच्छरों के प्रकोप के बीच लोगों को रात गुजारना काफी भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के वार्ड गोविन्दपुर अटिका को बरवां बैरमपुर स्थित उपकेन्द्र से आपूर्ति सप्लाई होती है। वार्ड में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व 29 अगस्त को फुंक गया। इसकी शिकायत नागरिकों ने उसी दिन विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से दर्ज कराई। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा। एक एक दिन कर पांच दिन बीत गए, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन संबंधित ट्रांसफार्मर को नहीं बदल सका है।
इससे वार्ड की करीब 500 आबादी भीषण गर्मी व मच्छरों के बीच रात गुजारने को विवश हैं। नागरिकों का आरोप है कि इस बावत जब जेई से जानकारी लेने की कोशिश की जाती है, तो अक्सर उनका फोन ही नहीं उठता। काफी प्रयास के बाद यदि फोन उठता भी है तो यह कहते हुए फोन काट दिया जाता है कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही बदल दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों को यह आश्वासन देते हुए पांच दिन का समय बीत गया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका।
विज्ञापन

मोहल्ले के पंकज तिवारी, सुशील तिवारी, भोला तिवारी व राजेश प्रजापति आदि ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से अविलंब ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है। कहा कि पांच दिन से मोहल्ले के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। आपूर्ति बहाल न होने से मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे काफी मुश्किल हो रही है। जरूरत है कि अविलंब ट्रांसफार्मर को बदला जाए। यदि जल्द ट्रांसफार्मर न बदला गया तो उपभोक्ताओं को उपकेन्द्र का घेराव करने के लिए विवश होना पड़ेगा। उधर अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं।जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें