फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत केबिल में फंसकर गई किशोर की जान, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर कैथी गांव निवासी किशोर का पैर बुधवार देर शाम टूटकर गिरे बिजली के तार में उलझ गया। उस समय तार में करंट था, जिससे वह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कहा गया कि इससे पहले भी कई बार तार टूटकर गिर चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिवकुमार का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम बुधवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच टूटकर गिरे बिजली के तार में उसका पैर उलझ गया। उस समय उसमें करंट था, जिससे वह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। कहा गया कि इससे पहले भी कई बार केबल टूट चुकी है। इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई, लेकिन जर्जर हो चुके तार को बदले जाने की सुध नहीं ली गई। इस बीच अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें