फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता पिटाई मामले में हटे एसडीएम व तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। बुधवार को जलालपुर तहसील में हुए विवाद के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र ने एसडीएम व तहसीलदार को हटा दिया है। तहसीलदार पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष की होमगार्डों से पिटाई करा दी थी।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील में बुधवार को हंगामा हो गया था। भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया था कि तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव के कहने पर तहसील में तैनात होमगार्डों ने उन्हें पीट दिया था। उन्होंने घटना की जानकारी भाजपा पदाधिकारियों को दी तो कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया था। अश्विनी ने जलालपुर कोतवाली में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।
गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, मनोज गुप्त, शत्रुघ्न सोनी, मानिकचंद्र सोनी आदि ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। डीएम ने पदाधिकारियों को जानकारी दी कि मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम देवीदयाल वर्मा व तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव को तहसील से हटा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। उधर, भीटी एसडीएम को जलालपुर का नया एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें