फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हत्या के दोषी सगे भाइयों को सश्रम आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम डॉ. जया पाठक ने बुधवार को छह साल पूर्व गांव में रंजिश में युवक की हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन पर 14-14 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर के नंदपुर निवासी रीता देवी के मुताबिक 25 मई 2019 दोपहर तीन बजे अपने पति के साथ घर में थीं। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर घर के ठीक सामने रहने वाले सगे भाई गुरुदेव व रमाकांत उनके घर के सामने आए और गालियां देने लगे। उनके पति जितेंद्र ने इसका विरोध किया। इसके बाद आक्रोशित रमाकांत ने चाकू लेकर अपने भाई गुरुदेव को थमाया। गुरुदेव ने जितेंद्र के पति के शरीर पर कई वार किए थे।
जितेंद्र जान बचाकर कुछ दूर भागे, लेकिन अचेत होकर गिर गए थे। हल्ला गुहार पर ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके पति को मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पत्नी ने दोनों के खिलाफ पति की हत्या का नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल कर दी थी। इसी मामले में सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट ने दोनों को सजा सुनाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें