फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 2,07,823 राशन कार्डधारकों की नहीं हो पाई ई केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन की ओर से राशन कार्ड में दर्ज सभी लाभार्थियों की ई केवाईसी कराने के निर्देश विभाग को मिले थे। इसको पूरा कराने के लिए कई बार समय भी बढ़ाया गया। 30 जून को अंतिम तिथि बीतने के बाद भी 85 प्रतिशत लाभार्थियों की ही ई केवाईसी हो सकी है। अभी भी दो लाख से अधिक लाभार्थियों ने ई केवाईसी नहीं करवाई। अगर इनको दोबारा मौका नहीं मिला तो इनका नाम कट सकता है।
विज्ञापन


फर्जी राशन कार्ड की शिकायतों पर सरकार ने लाभार्थियों की ई केवाईसी करवाने का फैसला लिया था। राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए उसमें दर्ज सभी सदस्यों की बीते वर्ष जून से ई केवाईसी कराई जा रही है। इसका उद्देश्य राशन कार्डधारकों की पहचान को सत्यापित करना है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि कार्ड में दर्ज सभी नाम दुरुस्त हैं। मौजूदा समय में चार लाख आठ हजार 77 कार्डधारक और उसमें 18 लाख 52 हजार 157 लाभार्थी दर्ज हैं।

65 हजार 848 अंत्योदय कार्ड के दो लाख 60 हजार 579 लाभार्थी और पात्र गृहस्थी के 3,42,229 कार्ड और 15,91,578 लाभार्थी हैं। इसमें सदस्यों की लापरवाही के कारण केवल 85 फीसदी यानी 15 लाख 7 हजार 433 लाभार्थियों की ही ई केवाईसी हो पाई है। इस कार्य के लिए शासन की ओर से पहले 31 दिसंबर की समय सीमा निश्चित की गई थी। उस दौरान कार्य पूरा न होने पर 31 मार्च तक की अवधि निर्धारित की गई। इसके बाद समय सीमा 30 अप्रैल और फिर 30 जून की गई थी। इसके बाद भी दो लाख सात हजार 823 लाभार्थियों की ई केवाईसी नहीं हो पाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें