फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा की होगी वीडियोग्राफी

Sat, 07 Nov 2015 12:07 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें परीक्षा में लगाए गए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में प्रत्येक कक्ष की वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे डीएम विवेक ने कहा कि लेखपाल प्रशासन के महत्वपूूूर्ण अंग होते हैं। ऐसे में योग्य लोग चुने जाएं इसके लिए ही नकलविहीन परीक्षा संपन्न  कराने के सभी प्रयास किए जाएंगे। प्रत्येक कक्ष की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकतम 9 बजे तक परीक्षा केन्द्र पहुंच जाएं ।

एडीएम रामसूरत पांडेय ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 35 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।इसमें कुल 20 हजार 420 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए 35 स्टेटिक व 35 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा एक ही पाली में पूर्वाह्न  11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।
विज्ञापन


उन्होंने सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पेयजल, प्रकाश आदि की व्यवस्था एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले मुख्य गेझ्ट पर ही परीक्षार्थियों की सघनता से जांच की जाए। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल व डिजिटल व घड़ी परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति न दी जाए। परीक्षार्थी को 10 मिनट पहले ही उत्तर पुस्तिका दे दी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तरपुस्तिका व ओएमआर सीट पर काले बाल पेन का ही प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी, पर्यवेक्षक जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें