भीटी। आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने के मामले में एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने लेखपाल राम यश को निलंबित कर दिया है। वह काही क्षेत्र और मधुपुर मीरनपुर में तैनात थे। दोनों क्षेत्रों से उनकी रिपोर्टिंग को लेकर कई लोगों ने शिकायत की थी।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी थी। जांच में आईजीआरएस पर गलत रिपोर्टिंग किए जाने की पुष्टि होने के बाद लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। एसडीएम ने लेखपाल के निलंबन की पुष्टि की है। (संवाद)