फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिकायत निस्तारण के दौरान लेखपाल व प्रधान पर हमला

Thu, 09 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। जद्दूपुर गांव में बुधवार को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत का निस्तारण करने पहुंचे हलका लेखपाल और ग्राम प्रधान पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। इस हमले में ग्राम प्रधान घायल हो गए, जबकि लेखपाल ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

प्रधान की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव की राजकुमारी यादव द्वारा रास्ते के विवाद को लेकर ऑनलाइन शिकायत की गई थी। अधिकारियों के निर्देश पर हलका लेखपाल अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान विजय कुमार को भी वहां बुलाया गया। जांच के दौरान लेखपाल ने संबंधित पक्ष को रास्ते की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया, जिससे नाराज विपक्षियों ने गालीगलौज करते हुए दोनों पर हमला बोल दिया। घटना के बाद प्रधान विजय कुमार ने बुधवार देर शाम छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें