फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मंत्रोच्चार के बीच हुई देवी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 09 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। गायत्री प्रज्ञा धाम पर बृहस्पतिवार को मां गायत्री, सरस्वती और अवसान माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए पुरोहितों ने विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 24 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां देकर परिवार, समाज और देश में सुख-शांति की कामना की। मुख्य यजमान वेद प्रकाश तिवारी, दयाराम अग्रहरि, सुनील सिंह ने मूर्तियों का शृंगार किया। यज्ञ में सुरेश अग्रहरि, भाजपा नेता आलोक आर्य, रामबोध, एसएन उपाध्याय, अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें