फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मामला हंसवर थाना क्षेत्र के बरही एदिलपुर गांव का है। 15 वर्ष पहले संजू प्रजापति की शादी मुकेश प्रजापति पुत्र रामअचल के साथ हुई थी। मौजूदा समय में संजू के चार लड़की व दो लड़के हैं। संजू का पति मुकेश फैजाबाद में पेंटर का कार्य करता है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पता चला है कि इस बीच मुकेश ने फैजाबाद में किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया है। इसे लेकर महिला के ससुर रामअचल, सास, पति मुकेश बराबर प्रताड़ित करते रहते हैं और मारपीट कर घर से निकाल दिया है। महिला और बच्चों का पालन पोषण संकट में है। सीओ सत्यम ने थानाध्यक्ष हंसवर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें