फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या

Wed, 01 Jul 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस मामले में मृतका के मामा ने ससुराली जनों दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर ससुर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति लगभग एक वर्ष से मण्डल कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी रीता (21) पत्नी अरविंद यादव का शव बुधवार सुबह  घर में एक कमरे की छत से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया। घटना की खबर लगते ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिलने पर एसओ पवन कुमार सोनकर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने शव को छत से उतारा।

इस दौरान पूछताछ में परिवारीजनों ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार रात खाना खाने के बाद रीता अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह साढ़े चार बजे करीब जब लोग उठे और उसके कमरे के सामने से गुजरे तो उसका शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना मिलने पर अहिरौली थाना क्षेत्र के बैजपुर इटहिया गांव निवासी उसके मामा राजेंद्र यादव पुत्र जयकरन भी गांव पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए रीता की हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उसे प्राय: दहेज कम मिलने पर प्रताड़ित किया जाता है।

ससुराली जनों ने उसकी हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए छत से शव को लटका दिया है। इस बाबत उन्होंने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के ससुर राजबली व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मामले दर्ज ससुर को हिरासत में ले लिया। एसओ सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें