फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कामधंधा छोड़ गैस सिलिंडर का इंतजार

Fri, 20 Mar 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बाबा गैस एजेंसी अकबरपुर के बाहर रसोईगैस लेने के लिए खड़े उपभोक्ता।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर से ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है। लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर डिलीवरी का मेसेज तो मिल गया है लेकिन गैस उनके घर तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन


एजेंसी संचालक सर्वर की गड़बड़ी का हवाला देकर लोगों को एक-दो दिन इंतजार करने को कह रहे हैं। कई एजेंसियों पर बुकिंग के बावजूद सिलिंडर किसी अन्य को देने के आरोप भी सामने आए हैं। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उधर, व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के कारण छोटे होटल व रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं।

अधिक रुपये लेने का आरोप
अकबरपुर के मालीपुर मार्ग पर सिझौली स्थित शिव शक्ति गैस एजेंसी पर कई दिनों बाद गैस की आपूर्ति होने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां 273 सिलिंडर आए थे, जबकि गैस लेने वाले करीब 400 उपभोक्ता पहुंचे थे। पानी की टंकी के पीछे स्थित गोदाम पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनसे रसोई गैस के लिए एक हजार रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि होम डिलीवरी शुल्क मिलाकर निर्धारित कीमत 993 रुपये है।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से फुटकर रुपये देने को कहा गया था लेकिन लोगों के पास फुटकर रुपये न होने के कारण यह समस्या आई।

बुकिंग के हफ्तेभर बाद भी नहीं मिली गैस
फतेहपुर पकड़ी के अच्छेलाल ने बताया कि बाबा गैस एजेंसी से सात दिन पूर्व रसोई गैस की बुकिंग कराई थी। तब से गैस के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। होम डिलीवरी भी नहीं हो रही है। एजेंसी पर आने पर कर्मी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इसके चलते दिन-रात गैस लेने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है।


बंद किया रेस्टोरेंट
कन्नूपुर के विनय कुमार ने बताया कि वह जलालपुर डाकघर के सामने जायसवाल मिष्ठान भंडार व फास्ट फूड सेंटर का संचालन करते हैं। व्यावसायिक गैस न मिलने के नाते पिछले 10 दिनों से दुकान बंद है। कर्मचारियों को घर भेज दिया है। अब हालात सामान्य होने के बाद ही दोबारा काम चालू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें