फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: त्योहार की तैयारी छोड़ गैस के लिए जद्दोजहद

Wed, 18 Mar 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शिव शक्ति गैस एजेंसी सिझौली के बाहर गैस न होने की लगी सूचना
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्र और ईद जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले रसोई गैस न मिलने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। घरों में सिलिंडर खाली पड़े हैं और महिलाएं व पुरुष गैस पाने के लिए एजेंसियों और गोदामों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बुधवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सिलिंडर के लिए कतार में लगे नजर आए।
विज्ञापन


कहीं केवाईसी की समस्या तो कहीं सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हो चुकी है, उन्हें भी चार से पांच दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसियों पर पहुंचने पर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी का हवाला देकर वापस कर दिया जाता है, लेकिन सिलिंडर घरों तक नहीं पहुंच रहे। इसके कारण लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर गैस के लिए भटक रहे हैं। दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

पांच दिन बाद गैस देने को कहा
बाबा गैस एजेंसी अकबरपुर में बुधवार सुबह 10 बजे गैस वितरित की जा रही थी। एजेंसी के अंदर और बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। उपभोक्ता जावेद निवासी मीरानपुर ने बताया कि तीन दिनों से गैस लेने के लिए दौड़ रहे हैं। दो दिन बाद ईद है। घर में सिलिंडर समाप्त हो गया है। घर की महिलाएं व बच्चे परेशान हैं। कर्मचारी पांच दिनों बाद गैस मिलने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन


गैस न होने का टांग दिया बोर्ड
शिव शक्ति गैस एजेंसी सिझौली के बाहर बुधवार सुबह 10:30 बजे गैस न होने का बोर्ड टंगा था। गैस सिलिंडर लेने आने वाले उपभोक्ता मायूस होकर लौटते नजर आए। उपभोक्ता दिनेश कुमार, सुमित, राजकुमार ने बताया कि कई दिनों से गैस लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिल पा रही है। होली के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही यहां गैस आपूर्ति हुई है।

एजेंसी पर गैस की कालाबाजारी का आरोप
शहजादपुर के मो. अख्तर ने बताया कि 10 मार्च को गैस की बुकिंग कराई थी। आठ दिन बीतने को है, लेकिन रसोई गैस नहीं मिल पाई है। आरोप है कि एजेंसी वाले अतिरिक्त शुल्क लेकर गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं। आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है। मो. आलम का कहना है कि 12 मार्च को गैस की बुकिंग कराई है। होम डिलीवरी करने की बात कही है।

छह दिन बीतने के बावजूद गैस घर नहीं पहुंची। गैस नहीं मिली तो ईद का त्योहार खराब हो जाएगा। जमुनीपुर सरिता पांडेय ने कहा कि सुबह आठ बजे गायत्री मंदिर के निकट गैस लेने के लिए एजेंसी के वाहन का इंतजार कर रही हूं। अब 10 बजे बताया गया कि गैस होम डिलीवरी कराई जाएगी। यहां गैस नहीं मिली है। 200 खर्च कर ई रिक्शा बुक कराकर आई थी। अब लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें