अंबेडकरनगर। घने कोहरे व हाड़कंपाऊ ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार 23 दिसंबर को सभी माध्यम के इंटरमीडिएट स्तर तक के विद्यालय बंद रहेंगे।
डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सोमवार 23 दिसंबर को सभी माध्यमों के इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय बंद रहेंगे।
यदि इस दौरान कोई भी विद्यालय खुला पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि यदि किसी विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।