फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने एक घंटे जाम की सड़क

Tue, 08 Sep 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को आलापुर तहसील के अधिवक्ताओं ने जहांगीरगंज-बसखारी मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे जाम कर दिया। वकीलों ने आलापुर एसडीएम व राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिवक्ता की बाउंड्रीवाल को जबरन तोड़कर दरवाजा लगाने के प्रकरण में कार्रवाई के लिए लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अधिवक्ताओं के उग्र रूप को देखते हुए प्रशासन को कई थाने की फोर्स बुलानी पड़ी।

सीओ राजेन्द्र सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल को दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मंगलवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र की अध्यक्षता में एकजुट हुए आलापुर तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय के सामने बसखारी जहांगीरगंज मार्ग जाम कर दिया। आलापुर एसडीएम व एसओ राजेसुल्तानपुर के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस व तहसील प्रशासन से बीते कई दिनों से राजेसुल्तानपुर थाना के राजे शहरयारपुर गांव निवासी व अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण चौबे के साथ हो रही ज्यादती को रोके जाने की मांग की जा रही है। गांव के कुछ लोग दबंगई के बल पर अधिवक्ता की बैनामाशुदा भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दरवाजा लगा दिए हैं।

मार्ग जाम करने की सूचना पर राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज व बसखारी के एसओ मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने अधिवक्ताओं से बात की पर वे नहीं माने। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सीओ आलापुर राजेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया। इस मौके पर सुरेन्द्र उपाध्याय, सुनीति द्विवेदी, काशी प्रसाद, रामसहाय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें