फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसडीएम के व्यवहार से वकील खफा

Sat, 24 Jan 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भीटी तहसील में शुक्रवार को एसडीएम की कार्यशेली से नाराज अ​​धिवक्ता बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
भीटी। एसडीएम की कार्यशैली से नाराज बार एसोसिएशन भीटी के अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार कर दिया है । बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामभवन पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया था। जिसके परिपेक्ष में हड़ताल का प्रस्ताव एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय व नायब तहसीलदार न्यायालय को भेजा गया था।
विज्ञापन



तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने तो अगली तिथि लगा दी, लेकिन एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह इस प्रस्ताव को नहीं माने। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता व उनके परिवार के लोगों की मृत्यु होने पर एसडीएम की ओर से कहा गया कि मैंने ठेका नहीं लिया है। इनके अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से संघ के सभी अधिवक्ता आक्रोशित हैं।


शुक्रवार को बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक उनके कार्य व्यवहार में सुधार नहीं आता है तब तक उनके न्यायालय का अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान अगर कोई भी अधिवक्ता न्यायालय पर कार्य करते हुए पाया गया तो उसके ऊपर दो हजार का अर्थदंड लगाया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अधिवक्ता राकेश दुबे, बजरंग प्रसाद, राजेश सिंह, जगदंबा प्रसाद शुक्ल व महेंद्र शुक्ला शामिल हैं। इस दौरान ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुरसरि प्रसाद मिश्र, शिवश्याम, रोशन श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें