फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल

Sat, 24 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान जमीन पर लेटे होमगार्ड जवान। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हवाई हमलों से बचाव के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग और आपदा मित्र के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



मॉकड्रिल के दौरान छह बजते ही पूरे जिले में अंधेरा छा गया। 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट कर दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अभ्यास में यह दिखाया गया कि हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षा बल और विभिन्न सरकारी विभाग कैसे प्रतिक्रिया देंगे। सबसे पहले हवाई हमला हुआ। इसके बाद होमगार्ड जमीन पर लेट गए। हमले से आग लगी। जिस पर आपदा मित्रों ने अग्निशमन यंत्र से बुझाया।

इसके चंद मिनट बाद ही एक झोपड़ी में आग लगी। जिसे अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों की मदद से काबू पाया गया। इस दौरान आग व मलबे में दबे घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचा गया। इस दौरान डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर, एडीएम ज्योत्सना बंधु, एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ लाइन शुभम कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




एनटीपीसी टांडा में भी की मॉकड्रिल
विद्युतनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शुक्रवार शाम छह बजे एनटीपीसी टांडा परिसर में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉ ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का आकलन व जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और एनटीपीसी के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा। अभ्यास के दौरान ब्लैकआउट प्रक्रिया, हवाई हमले की चेतावनी सायरन, सुरक्षित निकासी, आग बुझाने की कार्रवाई, फंसे व्यक्तियों का रेस्क्यू व घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास कार्यक्रम किसी भी आपात स्थिति में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ एनटीपीसी कर्मियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय की सराहना करते हुए भविष्य में भी नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें