फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक हनीमून में ने हंसाया, किया लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा में चल रहे पांच दिवसीय लोकनाट्य समारोह का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन हास्य नाटक हनीमून की प्रस्तुति देख दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। समापन दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी टांडा के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्ष मधुलिका सिंह ने किया। इसके बाद लखनऊ की सांस्कृतिक संस्था मंचकृति के कलाकारों ने हनीमून हास्य नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि सोमेश एक प्राइवेट कंपनी में जनसंपर्क अधिकारी है। वह अपने बॉस से झूठ बोलकर छुट्टी लेता है कि वह अपनी नानी के श्राद्ध में शामिल होने जबलपुर जा रहा है। परन्तु सच्चाई यह है कि वो अपनी प्रेमिका मीनाक्षी से शादी कर हनीमून मनाने नैनीताल अपने कंपनी के ही गेस्ट हाऊस में जाता है। संयोगवश सोमेश का बॉस भी उसी गेस्ट हाऊस में आफिस के काम से पहुंचता है। अपने बॉस को देख सोमेश गेस्ट हाऊस छोड़ कर भाग जाता है। उसकी पत्नी वहीं रह जाती है। सोमेश, मीनाक्षी, बास आदि के बीच लुकाछिपी को देख दर्शकों ने ठहाके भी लगाए।
मुख्य महाप्रबंधक ने नाटकों इश्क पर जोर नहीं, आत्मीयता, लाहौल विला कुवत एवं हनीमून के जीवंत मंचन को अविस्मरणीय बताया। इससे पहले डीएम सैमुअल पॉल एन ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि ऐसे आयोजन प्रेरणादायक होते हैं। टांडा के मुख्य महाप्रबंधक ने मंचकृति संस्था के सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर महाप्रबंधक (प्र. एवं अनु.) बी.सी.पोलई, महाप्रबंधक (मेकेनिकल इरेक्शन) आर.के.सिंह, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा0 उदयन तिवारी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस.एन.पाणिग्राही आदि मौजूद रहे। संचालन सियासरन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें