फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में भारी उतार-चढ़ाव, ग्रामीण चिंतित

Fri, 08 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में शुक्रवार को उफनाती सरयू नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरयू नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। इसके चलते नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण काफी चिंतित हैं। प्रशासन ने हालांकि ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें हर संभव सहायता समय रहते उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


सरयू नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर को छूने को आतुर है। गुरुवार को नदी का पानी 92.01 मीटर तक पहुंच गया था। जलस्तर में तीन दिन पहले दर्ज हुई गिरावट के बाद बढ़ोतरी होने लगी थी। इस बीच गुरुवार रात से एक बार फिर नदी का पानी घटना शुरू हो गया।

शुक्रवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 91.95 मीटर था, वहीं शाम चार बजे 91.55 मीटर तक पानी पहुंच गया। अवर अभियंता चिंतामणि शर्मा ने बताया कि नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ प्रखंड ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


उधर, सरयू नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों माझा उलटहवा, माझा छज्जापुर, चिंतौरा, इस्माइलपुर बेलदहा, फूलपुर, अजमेरी बादशाहपुर, पलटूवीर व केवटला आदि गांवों में रहने वाले लोग काफी चिंतित हैं। ग्रामीणों का मानना है कि मौजूदा समय में पानी भले ही कम हो रहा है लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर से इसमें तेजी आ सकती है।

ऐसे में प्रशासन को जरूरी सुविधाएं अभी से ही मुहैया करा देनी चाहिए। उधर, एसडीएम पंकज ने कहा कि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें