फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किछौछा में कूड़ा डंपिंग के लिए खरीदी जाएगी जमीन

Mon, 03 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में कूड़ा डंपिंग जोन को लेकर चल रहे विवाद का हल निकालने के लिए सोमवार को डीएम अविनाश सिंह ने निरीक्षण किया। डीएम ने डंपिंग ग्राउंड के लिए तहसील जलालपुर के ग्राम पंचायत बनगवा फत्तेपुर में क्रय की गई भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। वर्ष 2018 में क्रय की गई भूमि का उपयोग अब तक न हो पाने से समस्या खड़ी हो रही है। एसडीएम जलालपुर, तहसीलदार टांडा, ईओ व ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन

जांच में पाया कि यह जमीन नगर पंचायत से लगभग आठ किलोमीटर दूरी पर है व उसके पहुंच मार्ग के किनारे घनी आबादी और कई विद्यालय भी संचालित हैं। इस पर डीएम ने डंपिंग ग्राउंड भूमि की खरीद व निर्माण कार्य की जांच कराकर अनियमितता पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत किछौछा से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए उचित स्थान पर ग्राम समाज या निजी भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीआईओ विनय वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें